विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद से उत्तर प्रदेश आैर पुलिस घेरे में हैं। एेसे में हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅक्टर महेंद्र नाथ पांडे कहा है कि एक पुलिसकर्मी की करतूत से धारणा न बनाएं।

lucknow@inext.co.in
LUCKNOW : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि सरकार और पार्टी इस दुख की घड़ी मेें विवेक तिवारी के परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री ने इस जघन्य कृत्य के दोषियों के खिलाफ  कड़ी कार्यवाही की है। विवेक की पत्नी कल्पना को लखनऊ नगर निगम में सम्मानजनक नौकरी दी जायेगी तथा परिवार के आवास की व्यवस्था का भी समुचित समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लाखों पुलिसकर्मियों के बीच किसी एक पुलिसकर्मी की करतूत से घटना को लेकर कोई धारणा नहीं बनानी चाहिए। पिछले 16 महीनों के दौरान कई पुलिसकर्मियों ने जान दांव पर लगाकर और बलिदान देकर लोगों की हिफाजत की है। सपा-बसपा और कांग्रेस जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार के पर्याय रहे है। जो जातिगत आधार पर टिप्पणी कर रहे हैं।  
महिला सहकर्मी सना संग घर लौट रहे थे विवेक तिवारी
बता दें कि विवेक 28 सितंबर की रात करीब 1.30 बजे कंपनी का काम खत्म कर महिला सहकर्मी सना संग घर लौट रहे थे। इस दौरान गोमतीनगर विस्तार में सीएमएस स्कूल के पास दो सिपाहियों ने चेकिंग का हवाला देकर उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया। सूनसान जगह होने की वजह से विवेक ने गाड़ी बढ़ा दी। इस पर नशे में धुत सिपाही प्रशांत चौधरी ने सरकारी पिस्टल से गाड़ी पर फायर कर दिया। गोली सीधे विवेक के चेहरे में जा धंसी थी। वहीं हादसे के कुछ देर बाद विवेक की मौत हो गई थी। पुलिस ने सहकर्मी सना की तहरीर पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई थी।

मृतक विवेक तिवारी की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में लगाए सनसनीखेज आरोप


कैसे उठाऊंगी मैं परिवार का बोझ... विवेक की पत्नी कल्पना के चेहरे पर दिखी चिंता

 

Posted By: Shweta Mishra