National Youth Day: इंस्टीट्यूट में करीब 50 साल पहले विवेकानंद समिति बनाई गई थी स्टूडेंट्स को हेरीटेज ट्रिप पर भी ले जाती है समिति।

KANPUR : आईआईटी के स्टूडेंट्स सिर्फ पढ़ाई तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक सरोकार में भी दखल रखते हैं। इंडियन यूथ के आईकॉन स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को आत्मसात कर मेरीटोरियस गरीबों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप लगाते हैं। यही नहीं रूरल एरिया में वैक्सीनेशन बच्चों के साथ साथ पे्रगनेंट महिलाओं का भी कराते हैं। इसके अलावा गरीब बच्चों को शिक्षित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। सामाजिक सरोकार का यह सिलसिला बीते 48 साल से बदस्तूर जारी है। कैंपस में वीकली मेडीटेशन कराया जाता है इसके अलावा संस्कृत की क्लासेज भी लगती हैं.

रूरल एरिया में भी करते हैं कार्य

आईआईटी की विवेकानंद कमेटी के को-ऑर्डिनेटर नकुल सुराना ने बताया कि करीब 48 साल पहले कैंपस में स्वामी विवेकानंद कमेटी का बनाई गई थी। इस कमेटी में 15 कोर मेंबर्स होते हैं। कमेटी पूरे साल का प्लान बना लेती है उसी के अनुसार वर्क करती है। रूरल एरिया में हेल्थ कैंप लगाए जाते हैं। जिसमें कि राम कृष्ण मिशन आश्रम के डॉक्टर और स्वामी जी पूरा सहयोग करते हैं। गरीबों का फ्री चेकअप किया जाता है साथ ही साथ उन्हें मुफ्त में दवाएं दी जाती हैं।

बच्चों को फ्री एजुकेशन

कमेटी के मेंबर्स गरीब बच्चों को फ्री एजुकेशन देते हैं। यह कार्य काफी टाइम से चल रहा है। पहले प्रयास व कमेटी के ज्वॉइंट शिक्षा दान का काम करती थी। अभी भी यह काम किया जा रहा है। कैंपस में कपड़ों का कलेक्शन किया जाता है। हॉस्टल के डायनिंग हॉल में बॉक्स लगाकर पुराने कपड़े कलेक्ट करते हैं। इसके बाद इन कपड़ों को मलिन बस्ती व झुग्गी झोपडि़यों में रहने वालों को देते हैं। यह कार्य भी बीते तीन दशक से किया जा रहा है। इसमें कैंपस में रहने वाले ज्यादातर फैमिली सपोर्ट करती हैं।

अच्छा इंसान बनना पहली प्रायोरिटी

नेशनल यूथ डे विवेकानंद को समर्पित किया गया है। आज का दिन नेशनल यूथ डे के रूप में सेलीब्रेट किया जा रहा है। आईआईटी के ऑडिटोरियम में सोमवार को देव संस्कृति यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो। प्रणव पांड्या ने स्टूडेंट्स से इंट्रैक्शन करते हुए कहा कि अच्छा इंसान बनो। कभी भी पैसा व शोहरत के पीछे मत भागो। अच्छा इंसान बनकर राष्ट्र सेवा करो यही स्वामी विवेकानंद को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके लिए आत्मचिंतन की जरूरत है। प्रोग्राम का इनॉगरेशन प्रो। पांड्या ने दीप जलाकर किया। आईआईटी डायरेक्टर प्रो इन्द्रनील मान्ना ने वाइस चांसलर प्रो पांड्या का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आए हुए गेस्ट का वेलकम विवेकनंद कमेटी के कोऑर्डिनेटर नकुल सुराना ने किया।

Posted By: Inextlive