त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार बनने के बाद राज्‍य के कई इलाकों में ह‍िंसा हो रही है। अलग-अलग हिस्सों से आगजनी तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। साउथ त्रिपुरा डिस्ट्रिक्ट के बेलोनिया में रूसी क्रांति के नायक ब्लादीमीर इलिच लेनिन की मूर्ति ग‍िराने के बाद से हालात और ज्‍यादा ब‍िगड़ रहे हैं। मूर्ति‍ ग‍िराने की तस्‍वीर सामने आए के बाद बड़ी संख्‍या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। आइए जानें कौन हैं ये व्लादिमीर लेनिन...


लेनिन की मूर्ति टूटने से भड़के सीपीएम समर्थकत्रिपुरा में बिगड़ते हालातों को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का कहना है कि यहां पर बीजेपी-आइपीएफटी कार्यकर्ता तोड़फोड़ और मारपीट कर रहे हैं। बीजेपी समर्थकों ने जानबूझकर बेलोनिया सबडिविजन में चौराहे पर लगी रूसी क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया है। मूर्ति तोड़ने की घटना की जानकारी होने के बाद से सीपीएम समर्थक भी भड़क गए हैं। इसके बाद से यहां पर माहौल काफी तनाव भरा हो गया। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी है। मजदूर व किसानों को प्रतिनिधि नियुक्त किया
लेनिन ने 1917 में अक्टूबर क्रांति का नेतृत्व कर एक ऐसी सरकार का गठन किया जिसमें कामगार, मजदूर व किसानों को प्रतिनिधि नियुक्त किया। इस दौरान वह बोलशेविक्स के नेता के रूप में 1917-1924 तक सोवियत गणराज्य के शीर्ष पद पर बने रहे।


 लेनिन पूरी दुनिया में लिविंग लीजेंड बनेइस क्रांति ने लेनिन सिर्फ रूस में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लिविंग लीजेंड बन दिया था। बातदें कि लेनिन ने कई पुस्तकें और कविताएं भी लिखीं जिनमें क्या करें, रूस में पूंजीवाद का विकास, रूसी सामाजिक जन वादियों के कर्तव्य जैसी रचनाएं शामिल हैं।

लेनिन का शव न जलाया गया, न दफनाया लेनिन दुनिया के उन नेताओं में शामिल हैं जो मरने के बाद भी चर्चा में रहे। लेनिन का 1924 में 54 साल की उम्र में स्ट्रोक की वजह से उनका निधन हो गया था। खास बात यह है कि लेनिन के शव को उस वक्त न जलाया गया, न ही दफनाया गया। आज भी यहां रखा है लेनिन का पार्थिव शरीरलेनिन का शव मास्को के रेड स्कवेयर के एक म्यूजियम में रखा है। रूसी बायोमेडिकल टेक्नोलॉजी रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर लेनिन के शव की देखभाल तब से कर रही है जब पहली बार उनके पार्थिव शरीर को जनता दर्शन के लिए मॉस्को के रेड स्क्वेयर में रखा गया था।राजनीति तो खून में ही है...जानें मेघालय के CM कोनराड संगमा से जुड़ीं ये 5 रोचक बातें

Posted By: Shweta Mishra