सेंट पीटर्सबर्ग में नए साल के उत्सव के दौरान हमलों की साजिश रचने के संदेह में दो रूसियों को 27 दिसंबर को हिरासत में लिया गया था। इस साजिश की जानकारी अमेरिका ने दी थी जिसके लिए पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद किया है।


मॉस्को (पीटीआई)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बात की और आतंकी हमले की साजिश रचने वाली जानकारी देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। पुतिन ने कहा कि नए साल की छुट्टी पर रूस के आतंकवादी हमलों को नाकाम करने में ट्रंप ने मदद की। क्रेमलिन ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक संक्षिप्त बयान में कहा कि पुतिन ने विशेष सेवाओं के माध्यम से प्रसारित जानकारी के लिए ट्रंप को धन्यवाद दिया, जिसने रूस में आतंकवादी गतिविधियों को पूरा करने से रोकने में मदद की।पाक सेनाध्यक्ष बाजवा ने कहा, कश्मीर पर नहीं करेंगे कोई समझौता, रूस ने अपना रुख किया साफदो रूसियों को लिया गया हिरासत में
अमेरिकी सूचना के आधार पर, रूसी सुरक्षा बलों ने नए साल की छुट्टियों के दौरान सेंट पीटर्सबर्ग में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के संदेह में दो रूसियों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि उसने अपने 'अमेरिकी सहयोगियों' से जानकारी हासिल की। उसने कहा कि अधिकारियों ने संदिग्धों के पास से कुछ सामान बरामद किए हैं, जो यह पुष्टि करते हैं कि वे रूस में आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले थे। हालांकि, अधिकारियों को इससे ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। व्हाइट हाउस की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

Posted By: Mukul Kumar