ARA/PATNA: बड़ौरा पंचायत के बड़ौरा में रंजीत सिंह की स्मृति में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन एमएलसी राधाचरण सेठ ने फीता काटकर किया। इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता में 20 घोड़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में घोडों को तीन ग्रुप में बंटा गया तथा तीनों ग्रुपों के प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले घोड़ो को फाइनल में दौड़ाया गया। यानि प्रथम में से 2 घोड़ा, द्वितीय में से 2 घोड़ा तथा तृतीय में से 2 घोड़ा का चयन किया गया। अंत में कुल 6 घोड़ों को फाइनल में दौड़ाया गया। जिसमें अजय सिंह के साथ, इटाढ़ी बक्सर के घोड़ा वोल्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इसके सवार विकास यादव थे। जबकि प्रवीण यादव वैशाली के घोड़ा कल्लू राजा द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिनका सवार मुकेश थे। वहीं रूदल यादव पटना सिटी के घोड़ा सुल्तान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके सवार गोवर्धन यादव थे। प्रतियोगिता में सफल घोड़ों, घुड़सवार सहित अश्व पालकों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

किया कला का प्रदर्शन

आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए एमएलसी राधाचरण सेठ ने कहा कि यह बड़े ही गौरव की बात है की क्षेत्र में घुड़दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और इससे आपसी प्रेम सौहार्द के साथ साथ भाईचारा भी कायम होता है तथा इससे अश्व पालक सवार अपने कला का प्रदर्शन इस प्रतियोगिता के माध्यम से करते हैं जो कि सराहनीय है। आयोजक फुटबॉल खिलाड़ी जय कुमार सिंह, जय गो¨वद सिंह ने आए अतिथियों को स्वागत किया और शांतिपूर्ण ढंग से प्रतियोगिता को सफल कराने हेतु लोगों का लोगों को धन्यवाद दिया। मंच का संचालन दयाशंकर सिंह ने किया। इस मौके पर बीडीओ गड़हनी तेज बहादुर सुमन, डॉक्टर पीएनसिंह, समिति सदस्य जयगो¨वद सिंह सहित कई लोग शामिल थे।

Posted By: Inextlive