- प्रयागराज में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन की ओर से करीब 500 स्वयंसेवकों ने संगम किनारे वृहद सफाई अभियान चलाया।

- हरदेव सिंह महाराज का मनाया गया जन्मदिन

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ:

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज का 66वां जन्मदिन स्वच्छता अभियान के साथ ही पौधरोपण करके मनाया गया। प्रयागराज में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन की ओर से करीब 500 स्वयंसेवकों ने संगम किनारे वृहद सफाई अभियान चलाया।

मेला क्षेत्र समापन अवसर पर उपस्थित प्रभारी मेला अधिकारी (प्रयागराज) रजनीश कुमार मिश्र ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का हिस्सा है। हमें निरंकारी मिशन के स्वयं सेवकों से सीख लेनी चाहिए कि बाहरी

प्रदूषण से कैसे बचते हुए, आंतरिक प्रदूषण को कैसे समाप्त करना है।

स्थानीय जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव ने अतिथियों व स्वयं सेवकों का स्वागत करते हुए कहा कि सद्गुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने अपने भक्तों को सेवा भाव में इतना परिपक्व बना दिया है कि निरंकारी मिशन का बच्चा-बच्चा सदैव सेवा क्षेत्र में आगे रहता है। संत निरंकारी सत्संग स्थल अंदावा में भक्तों ने केंद्रीय प्रचारक संत पं। अब्दुल गफ्फार खान की

अध्यक्षता में विशेष सत्संग गुरू पूजा दिवस के रूप में मनाया और पौध रोपण किया।

Posted By: Inextlive