VARANASI : देश को सही दिशा नरेन्द्र मोदी ही दे सकते हैं। उनका चरित्र, कार्यशैली और दूरदृष्टि और देशप्रेम अतुल्य है। यह बातें मंगलवार को एकल विद्यालय अभियान अमेरिका के मुख्य ट्रस्टी और ग्लोबल कोआर्डिनेटर रमेश भाई शाह ने कही। गोलघर स्थित पराड़कर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि देश के लिए सोचने का महत्वपूर्ण समय है। देश और देशवासी तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। बहुत सोच-विचार कर देश का नेतृत्व चुनना होगा। यह नेतृत्व नरेन्द्र मोदी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि मिशन ख्0क्ब् को सफल बनाने के लिए गोल्बल इंडियंस फार भारतीय विकास का गठन किया गया है। प्रेसवार्ता में उदय प्रताप सिंह, राजकुमार अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, देवेन्द्र आजाद आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive