छह मतदान केंद्रों पर बनाए गए मॉडल बूथ

नगर निगम एडमिनिस्ट्रेशन ने ली जिम्मेदारी

ALLAHABAD: वोटर्स को अवेयर करने के साथ ही मतदान के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए नगर निगम एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से शहर के छह मतदान केंद्रों को मॉडल मतदान केंद्र के रूप में डेवलप किया गया है। इन बूथों पर मतदाताओं का स्वागत करने के साथ ही बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। स्वच्छता के प्रति सचेत भी किया जाएगा।

ये होंगे मॉडल मतदान केंद्र

जोन 1 अग्रसेन इंटर कॉलेज

जोन 2 आर्यकन्या इंटर कॉलेज

जोन 3 ब्वायज हाईस्कूल

जोन 3 ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रसूलाबाद

जोन 4 सिंधु विद्या मंदिर अलोपीबाग

जोन 5 नगर महापालिका प्राथमिक पाठशाला बेसिक स्कूल, चक रघुनाथ

मॉडल मतदान केंद्रों पर होंगी ये सुविधाएं

- मतदान केंद्र में मतदाता सहायता बूथ लिखा हुआ बैनर लगाया गया है। जहां बीएलओ को उस मतदान केंद्र से संबंधित मतदाता सूची और मतदाता पर्ची के साथ बैठने की व्यवस्था की गई है।

- मतदाता सहायता बूथ में कुर्सी, पानी और गिलास की व्यवस्था होगी।

- अशक्त व दिव्यांग मतदाताओं को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था होगी।

- चूने से मार्किंग कराई जाएगी।

- मतदान केंद्र के मेन गेट को डेकोरेट किया जाएगा।

- नायलोन की रस्सी से घेरा बनाया जाएगा।

- कमरों में प्रकाश की बेहतर व्यवस्था होगी।

- शौचालय साफ-सुथरा होंगे।

छह मतदान केंद्रों को आदर्श व मॉडल मतदान केंद्र बनाने के साथ ही शहर के सभी मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई के साथ पानी की व्यवस्था की गई है। शहर में 12 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां पानी की व्यवस्था न हो पाने पर टैंकर लगवाए गए हैं। सुविधाओं के लिए अलग से टीम लगाई गई है।

हरिकेश चौरसिया

नगर आयुक्त, नगर निगम

इलाहाबाद

Posted By: Inextlive