40 वीडियो सर्विलांस सिस्टम कैमरों का प्रस्ताव

30 कैमरे राजामंडी और 10 कैमरे लगाए जाएंगे आगरा कैंट

आगरा। रेलवे स्टेशनों पर महिला पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए निर्भया फंड से राजामंडी और आगरा कैंट पर जल्द ही वीएसएस (वीडियो सर्विलांस सिस्टम) कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए 12.61 करोड़ की लागत से 40 वीएसएस का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें 30 राजामंडी रेलवे स्टेशन और 10 कैमरे आगरा कैंट पर लगाए जाएंगे।

कैंट पर लगे हैं 51 कैमरे

आगरा कैंट पर पैसेंजर्स और सरकुलेटिंग एरिया में सुरक्षा की दृष्टि से 51 क्लोज सर्किट कैमरे लगे हुए हैं। इनमें 51 क्लोज सर्किट कैमरे आरपीएफ द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। वहीं, जीआरपी का दावा है कि सात कैमरे उनके भी काम कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मौजूदा समय में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तकरीबन 35 कैमरे ही काम कर रहे हैं।

यहां लगाए गए कैमरे

इलाहाबाद 54

कानपुर 61

अलीगढ़ 12

आगरा कैंट स्टेशन 51

ग्वालियर 8

झांसी 65

चित्रकूट धाम कर्वी 5

मथुरा 43

यह भी लगे हैं

276 हैंड होल्ड मेडल डिटेक्टर

13 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर

सात बैगेज स्कैनर लगाए जाएंगे

अलग से बनाया गया कंट्रोल रूम

सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रिजर्वेशन सेंटरों पर भी नजर रखी जा रही है। सभी कैमरों के लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है। मॉनीटर के माध्यम से टॉस्क फोर्स इन पर नजर रखे हुए हैं। संदिग्ध व्यक्ति या कोई वस्तु दिखने पर तुरन्त कार्रवाई की जा रही है। ये कैमरे इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पॉन्स मैनेजमेंट सिस्टम के तहत कार्य कर रहे हैं।

आगरा कैंट पर क्लोज सर्किट कैमरे लगे हुए हैं। इनकी मॉनीटरिंग की जाती है। जीआरपी के सात सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शेष आरपीएफ के कैमरे हैं।

अनुराग दर्शन सीओ जीआरपी आगरा मंडल

आरपीएफ की ओर से 51 क्लोज सर्किट कैमरे लगाए गए हैं। सभी काम कर रहे हैं। निर्भया फंड से भी कैमरे लगाए जाने का काम चल रहा है। राजामंडी पर कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है। इसमें 40 वीएसएस का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें 10 कैमरे आगरा कैंट पर लगाए जाएंगे।

वीके पचौरी, इंस्पेक्टर आरपीएफ, आगरा कैंट

Posted By: Inextlive