- विभाग के पास लंबित है करीब साढ़े चार हजार वाहनों का रजिस्ट्रेशन

- दिवाली और धनतेरस के दौरान खरीदे गए हजारों वाहन

- एक दिन में करीब 100 रजिस्ट्रेशन ही कर पाता है परिवहन विभाग

DEHRADUN: अगर आप आज नया वाहन खरीदते हैं तो आरटीओ में इसके रजिस्ट्रेशन में तीन महीने लग जाएंगे। वजह दिवाली और धनतेरस पर खरीदे गए वाहनों की संख्या है। दरअसल इस फेस्टिव सीजन में आरटीओ के करीब साढ़े चार हजार वाहनों का बैकलॉग है, जिनका रजिस्ट्रेशन किया जाना है। जाहिर है इतने वाहनों का रजिस्ट्रेशन करने में आरटीओ को काफी वक्त लगेगा। जब इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होगी उसके बाद नए खरीदे गए वाहनों की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसलिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

आंकड़ों पर एक नजर

बैकलॉग में कुल वाहन-- ब्भ्00

दो पहिया वाहन - फ्भ्00

चार पहिया वाहन- क्000

एक दिन में औसत रजिस्ट्रेशन

- दोपहिया वाहनों के - 80

- चार पहिया वाहनों के- क्8

कितने दिन लगेंगे रजिस्ट्रेशन में

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आरटीओ एक दिन में 80 दोपहिया वाहन और क्8 चार पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन रोजाना करता है। इस हिसाब से बैकलॉग के फ्भ्00 दो पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन करने में विभाग को करीब ब्ब् दिन लगेंगे। इतना ही नहीं क्000 चार पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन में विभाग को भ्भ् दिन से ज्यादा लग सकते हैं।

8 लाख वाहन दौड़ रहे शहर में

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश व विकास नगर को छोड़कर दून में रोजाना साढ़े आठ लाख वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं। इसके अलावा इस बार साढ़े चार हजार नए वाहन भी इसमें एड हो गए हैं। हर साल करीब 8 हजार वाहन दून में नए खरीदे जाते हैं।

-----------------

दीपावली, धनतेरस से लेकर अब तक करीब साढ़े चार हजार वाहनों की रजिस्ट्रेशन फाइल परिवहन विभाग में पहुंच चुकी है। इसमें से फ्भ्00 वाहन दो पहिया व क्000 वाहन चार पहिया हैं। विभाग की एक दिन रजिस्ट्रेशन करने की क्षमता 80 वाहन दोपहिया व क्8 वाहन चार पहिया हैं।

सुधांशु गर्ग, आरटीओ, परिवहन विभाग।

Posted By: Inextlive