शाहजहांपुर के वाजिद खेल इलाके में शुक्रवार को दीवार गिरने से महिला और उसके चार बच्चों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य बच्चा अस्पताल में भर्ती है। सीएम योगी ने घटना को लेकर दुख जताया है व पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

शाहजहांपुर (पीटीआई)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के वाजिद खेल इलाके में शुक्रवार को दीवार गिर गई। इस दाैरान एक महिला और उसके चार बच्चों की मौत हो गई। इस घटना को लेकर जिला मजिस्ट्रेट, शाहजहांपुर, इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि मृतकों में शबनम (42) अपने बच्चों रूबी (20) शाहबाज (5), चांदनी (3) और साहिब (8) है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं अन्य एक बेटा साहिल (15) को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने जनपद शाहजहांपुर में दीवार गिरने की दुर्घटना में एक परिवार के 5 सदस्यों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) July 17, 2020


घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई
जिला मजिस्ट्रेट शबनम अपने बच्चों के साथ सो रही थी, तभी अचानक से दीवर गिर गई। घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। इस संबंध में लखनऊ में एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। शोक संतप्त परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने उक्त दुर्घटना में काल-कवलित हुए लोगों के परिवार को मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष से ₹04 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा घायल बच्चे का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) July 17, 2020

Posted By: Shweta Mishra