-पुलिस से भिड़ गई परिवार की महिलाएं

-दो अन्य बदमाश हुए फरार, चल रही तलाश

GORAKHPUR: चौरीचौरा पुलिस ने गैंगेस्टर में वांटेड शातिर बदमाश मिथुन को अरेस्ट किया। मिथुन को पकड़ने पहुंची पुलिस को उसके परिवार की महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा। महिलाओं के हमलावर होने के दौरान पुलिस बचाव में आ गई। तभी मौका देखकर दो बदमाश भाग गए। मिथुन को पकड़कर ले जाते समय महिलाओं की भीड़ ने उसे छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला किया। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते महिलाओं को पीछे हटना पड़ा। इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम भी मौजूद रही।

पुलिस पर हमले के आरोप में जेल से छूटा था मिथुन

चौरीचौरा, रौतेनिया सरदार का रहने वाले मिथुन पासवान पर पुलिस पर हमले का आरोप है। 14 अक्टूबर, 2018 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला करके फरार हो गया था। इसमें दरोगा घनश्याम वर्मा, हेड कांस्टेबल वंशराज गौंड, शैलेन्द्र सिंह घायल हुए थे। पुलिस अधिकारियों ने मिथुन के अलावा उसके मामा धीरू पासवान पर 50-50 हज़ार का इनाम रख दिया था। पुलिस ने 29 अक्टूबर को उसके साथी धीरज पासी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने रामप्रीत उर्फ चिरैया, विकास सहित कई बदमाशों को अरेस्ट किया। लेकिन मिथुन की तलाश चल रही थी।

Posted By: Inextlive