भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश की राजधानी बृहस्पतिवार को गर्म रहा। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यहां आसमान साफ रहेगा।


नई दिल्ली (पीटीआई)। भारतीय मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि दिल्ली में मौसम साफ और गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने बताया कि देश की राजधानी में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी के विभिन्न स्टेशनों में पीतमपुरा सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शुक्रवार को चल सकती है तेज हवाएंइसके बाद रिज में 34.1 डिग्री सेल्सियस और पूसा में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह के समय ओस पड़ेगी। मौसम कार्यालय के अनुसार, शुक्रवार को 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा शुक्रवार को अधिकतम तापमान तकरीबन 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh