- सदस्यता अभियान में जुट जाने का दिया संदेश

- नगला छऊआ के बूथ नम्बर 75 पर सदस्यता अभियान में लिया भाग

आगरा। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगरा आए स्वतंत्रदेव सिंह का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान वे पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के आवास पर भी पहुंचे। फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नेता और कार्यकर्ताओं में जोश का संचार भी किया।

सदस्यता पर दिया जोर

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगरा पहुंचे स्वतंत्र देव का खंदौली टोल पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां से कलाल खेरिया तक स्वागत किया गया। यहां से वे एवरग्रीन होटल पहुंचे। वहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। यहां से उन्होंने नगला छऊआ में बूथ 75 पर सदस्यता अभियान में भाग लिया। जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया के निवास पर पार्टीजनों के साथ बैठक की। मजबूती के साथ संगठन के लिए कार्य करने का संदेश दिया। इसके बाद वे बृजक्षेत्र कार्यालय पहुंचे। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के यहां पर भी पहुंचे। उन्होंने उनके साथ पार्टी स्तर पर चर्चा की। संगठन को और मजबूती के साथ खड़ा किए जाने पर मनन किया है।

विधायकों संग किया स्वागत

पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल के निवास पर भव्य और जोरदार स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत और सम्मान के लिए पूर्व सांसद के निवास पर विधायक महेश गोयल, रामप्रताप सिंह चौहान, विधायक प्रत्याशी कुंवर शैलराज सिंह, शिशुपाल चौधरी, देवेंद्र चौधरी और अन्य संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। काफी समय तक प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

ये भी थे प्रमुख

खंदौली टोल, कलाल खेरिया आदि स्थानों स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, केके भारद्वाज, ब्लॉक प्रमुख यशपाल राना, सोनू चौधरी, राहुल चौधरी, डॉ। सुनील राजपूत युवा के जिलाध्यक्ष सहदेव शर्मा, महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत आदि प्रमुख थे।

साफा पहनाया, गदा भेंट की

कोठी मीना बाजार स्थित ताज मोटर्स पर भाजपा नेता मुनेन्द्र जादौन के नेतृत्व में नवागत प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष को साफा पहनाकर एवं गदा भेंट की गई।

Posted By: Inextlive