दुनिया में घोषित सात अजूबे आखिरी नहीं हैं बल्‍कि ऐसे कई और अजूबे भी हैं जो आपको हैरान कर सकते हैं। आइये आज आपको सैर कराते हैं चंद ऐसे ही अजूबों की जिन्‍हें इंसान ने बनाया है ये जानने के बावजूद इस बात पर यकीन करना आपके लिए आसान नहीं होगा।

पोताला महल: ये ल्हासा शहर के उत्तर पश्चिमी भाग में खड़े लाल पहाड़ी पर स्थित एक शानदार बुर्जनुमा भवन है जो तिब्बत का एक प्रतीकात्मक वास्तुकला का नमूना है। समूचा निर्माण तिब्बती वास्तु शैली में किया गया और पहाड़ पर खड़ा हुआ है। यह महल तिब्बत के थुबो राजकाल में राजा सोंगत्सांकांबू ने थांग राजवंश की राजकुमारी वनछङ के साथ विवाह के लिए बनवाया था। 17वीं शताब्दी में उसके पुनर्निर्माण के बाद वह विभिन्न पीढियों के दलाई लामा का आवास बनाया गया। वह तिब्बत के राजनीतिक व धार्मिक मिश्रित शासन का केन्द्र था। पोताला महल में बेशुमार कीमती चीजें सुरक्षित रखी हुई हैं और देश का एक कलाकृति खजाना माना जाता है। वर्ष 1994 में पोताला महल विश्व सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया।

शिबम सिटी: मिस्र के यमन में करीब 7000 नागरिकों वाले शहर का नाम है शिबम सिटी। शबम हदरामौट के नाम से भी पहचाने वाले इस शहर की खसियत है मिट्टी के ईंटो से बनी ऊंची इमारतें।

आर्क होटल: चीन के हुनान प्रांत में डॉनटिंग झील पर बना है आर्क होटल। इसका ब्रॉड समूह ने बनाया है जो एक चीनी निर्माण कंपनी है। स्थायी वास्तुकला में माहिर इस कंपनी ने इस होटल को इस तरह बनाया है कि ये पानी के अंदर और दोनों ओर रह सकता है। इस शानदार इमारत में रिएक्टर स्केल पर 9 परिमाण तक भूकंप का सामना करने की क्षमता है।

मोंट सेंट मिशेल, फ्रांस: मोंट सेंट मिशेल नॉरमेंडी फ्रांस में एक द्वीप कम्यून है। यह एवरांच के नजदीक काउसनोन नदी के मुहाने पर, देश के उत्तर पश्चिमी तट पर स्थित है। करीब 100 हेक्टेयर के इस द्वीप की आबादी 2009 की गणना के अनुसार मात्र 44 है। द्वीप को प्राचीन काल की रणनीतिक किलेबंदी के अनुसार बनाया गया है। इस शहर की संरचनात्मक रचना सामंती समाज के निर्माण की एक मिसाल है। जिसके शीर्ष पर भगवान का स्थान अभय और मठ, उसके नीचे सभा भवन या महान हॉल, उसके बाद दुकानों और आवास के लिए जगह है। इसके बाद सबसे नीचे दीवारों के बाहर, मछुआरों और किसानों के लिए घरों का र्निमाण किया गया है।

सांता मारिया डे मोंटेसेराट: मोंटेसेराट के पहाड़ पर स्थित सांता मारिया डे मोंटेसेराट स्थान एक विविध कला संग्रह है जो मिस्र के ममी से लेकर देगास और कारवेजियो के विभिन्न रूपों में काम करता है। यह मोंटेसेराट की वर्जिन की छवि को समाहित करने के लिए भी जाना जाता है। 

गुग्गेन्हीम संग्रहालय, बिलबाओ: गुग्गेन्हीम संग्रहालय कैनेडियन अमेरिकी वास्तुकार फ्रैंक गर्हे द्वारा टाइटेनियम, कांच और पत्थर से बनायी इमारत है। ये स्पेन में स्थित आधुनिक और समकालीन कला का एक संग्रहालय है। ये संग्राहलय विशेष रूप से कला के इन पक्षों पर काम करता है, जेफ कून्स के ट्यूलिप और पपी, रिचर्ड सेरा के मैटर ऑफ टाइम।

बर्फ महल, कोलोराडो: बर्फ महल के र्निमाण के लिए कलाकार ने बर्फ, पानी, और इस क्षेत्र के ठंडे तापमान का उपयोग किया है। बर्फ के टावरों के इस्तेमाल के साथ ऊंची इमारतों का र्निमाण किया गया है।

Singing Ringing Tree Panopticon: लंकाशायर में बर्नले, इंग्लैंड की पेनाइन पहाड़ी श्रृंखला पर स्थित सिंगिंग रिंगिंग ट्री एक अद्वितीय संगीतमय मूर्तिकला का नमूना है। परतों में खड़ी जस्ती इस्पात के पाइप से निर्मित यह पेड़ हवा चलने पर उससे लहराते हुए एक मधुर संगीत की धुन सुनाता है। हवा की गति और दिशा के अनुसार ये संगीत बदलता रहता है।

Wooden Churches of Kizhi Island: करीब तीन सौ साल पहले रूसी निवासियों ने विचार किया कि वे दो नयी चर्चों का र्निमाण करें क्योंकि पुरानी चर्च आग में जल कर नष्ट हो गयी थीं। इसके लिए ओमेगा झील के आसपास का इलाक सर्वोत्म पाया गया। इस तरह से विश्व की सबसे पुरानी लकड़ी की दो चर्च का र्निमाण हुआ।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Molly Seth