बॉलीवुड अभिनेत्री व मॉडल शर्लिन चोपड़ा आज इतनी फेमस हैं कि लोग उनकी एक झलक देखते ही पहचान लेते हैं। 11 फरवरी 1984 को जन्‍मीं शर्लिन आज अपने ग्लैमरस अंदाज और प्लेबॉय मैगजीन लिए फेमस हैं। ऐसे में आइए आज उनके बर्थडे पर देखें उनके बचपन की ये खास तस्‍वीरें। जिन्‍हें देखते ही आप कहेंगे कि ओएमजी ये कौन हैं...


बर्थडे की ही तस्वीर: 11 फरवरी 1984 को हैदराबाद में जन्मीं शर्लिन बचपन से काफी चुलबुली रहीं हैं। उनकी यह तस्वीर देखकर शायद आपको यकीन नहीं होगा कि ये हॉट मॉडल एक्ट्रेस शर्लिन हैं। जब कि यह उनकी बर्थडे की ही तस्वीर है। शर्लिन विजेता भी बनी: शर्लिन चोपड़ा का असली नाम मोना चोपड़ा है। मॉडलिंग की शौकीन शर्लिन ने स्कूल की पढाई खत्म करने के बाद आंध्रा ब्यूटी प्रतियोगिता में एक प्रतियोगी की तरह शामिल हुई। इस प्रतियोगिता में शर्लिन विजेता भी बनी थीं। विवादों में भी रह चुकी: शर्लिन चोपड़ा प्लेबॉय मैगजीन के बिना कपड़ों का फोटोशूट कराने के लिए विवादों में भी रह चुकी हैं। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय अभिनेत्री हैं। शर्लिन अक्सर ट्विटर पर अपने बारे में अजीबो गरीब बयान देती रहती हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra