रणबीर कपूर करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन एक्टर अरमान जैन की शादी हाल ही में उनकी लांग टाइम गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा से हुई। इसी के ग्रैंड रिसेप्शन में बच्चन परिवार से लेकर कपूर परिवार तक बॉलीवुड का हर छोटा बड़ा सितारा नजर आया।

कानपुर। अरमान जैन 2014 में आई फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' में लीड रोल प्ले कर चुके हैं। बड़े बिजनेस परिवार को बिलांग करने वाले अरमान ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा से दिल्ली में शादी कर ली। सोमवार को मुंबई में इस शादी का शानदार रिसेप्शन हुआ जिसमें लगभग पूरे बॉलीवुड ने शिरकत की। तस्वीरों में देखिए इस मौके की कुछ तस्वीरें।


अमिताभ बच्चन अपनी वाइफ जया बच्चन के साथ इस पार्टी पर पहुंचे। इस मौके पर वो अपने फेमस स्टाइलिश लुक में दिखे ऑफ व्हाइट इंब्रॉयड्री वाला दुशाला ओढ़े खासे रॉयल लग रहे हैं।


अभिषेक बच्चन अपनी वाइफ ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ नजर आये। पिंक इंडियन आउटफिट में आराध्या बेहद मासूम लग रही थीं।


न्यूकमर अनन्या पांडे अपने फादर चंकी पांडे और मां भावना पांडे के साथ पहुंचीं।


राधिका मर्चेंट भी रिसेप्शन में शामिल हुईं।


अनन्या की को स्टार स्टूडेंट ऑफ द ईयर फेम तारा सुतारिया भी आई थीं।


कपूर फेमिली से बोनी कपूर भी मौजूद रहे।


अनिल कपूर भी अपने खास अंदाज में नजर आये।


शनाया कपूर के साथ उनके फादर संजय कपूर और मां भी शादी में शामिल हुए।


पानीपत स्टार अर्जुन कपूर भी रिसेप्शन में पहुंचे।


करिश्मा कपूर अपने कजिन को बेस्ट विशेज देने आईं।


करीना कपूर भी इस मौके पर अपने एजयूजवल स्टनिंग लुक में दिखाई दीं।

गुड न्यूज एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी यहां नजर आयीं।

Posted By: Molly Seth