प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था। वो फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में रनर अप रहीं और भारत की ओर से मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेने की हकदार बनीं। उन्‍होंने साल 2000 में मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता जीती। आइये उनके बर्थडे पर जाने कि आज की हॉट लुक वाली प्रियंका उस दौर में कैसी दिखती थीं।

कुछ ऐसी दिखती थीं फेमिना मिस इंडिया की रनर अप प्रियंका
कुछ अर्से के लिए अमेरिका में पढ़ाई करके जब प्रियंका चोपड़ा भारत लौटीं तो उनकी मां ने बिना उन्हें बताये उनका नाम फेमिना मिस इंडिया के लिए भेज दिया और वो उस प्रतियोगिता में रनर अप रह कर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिध्त्व करने की हकदार बनीं।

जीता मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब
आज एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, गायिका और हॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी प्रियंका 2000 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता हैं। एक वक्त था जब प्रियंका इंजीनियर बनना चाहती थीं और उसके लिए कॉलेज में एडमीशन भी ले लिया था, लेकिन विश्व सुंदरी बनने के बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

बिकनी राउंड ना होने पर खुश
पहले मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में बिकनी राउंड भी होता था जिसमें प्रतिभागियों को बिकनी पहन कर स्टेज पर वॉक करना पड़ता था, लेकिन प्रियंका के समय तक ये राउंड समाप्त कर दिया गया था और उन्होंने एक इंटरव्यु में इस बात पर खुशी जताई थी। प्रियंका ने कहा कि हाई हील में बिकनी पहन कर वॉक करना उनके लिए काफी असहज करने वाला होता पर वो खुश है कि ये उनके वक्त में नहीं था। उसकी जगह बीच राउंड में समुद्र किनारे फोटोशूट सैशन करना आसान था क्योंकी वहां आप अपने हिसाब से कपड़े पहन सकते हैं और माहौल भी सामान्य होता है।

सबसे मंहगी अभिनेत्री
अपने सफल फ़िल्मी कैरियर के चलते इस प्रियंका बॉलीवुड की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक है और उन्हें भारत में सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से गिना जाता है। टाइम मैग्जीन ने उन्हें अपनी 2016 की विश्व के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है।

पदम श्री प्रियंका
हाल ही भारत सरकार का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार प्राप्त करके प्रियंका पदम श्री बन चुकी हैं। फिलमों के लिए भी उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्होंने एक सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार के सहित कई पुरस्कार और नामांकन प्राप्त किये है। इस मुकाम तक आते आते स्विम सूट से कतराने वाली प्रियंका खासी बोल्ड हो चुकी हैं और इसकी गवाही उनके फोटोशूट देते हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth