पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा आज 12 जनवरी को अपना 44वां बर्थडे मना रही हैं। प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा दिल्‍ली के जाने-माने व्यवसायी हैं और इन्‍हें दो बच्‍चे हैं। प्रियंका राजनीति के गलियारों में भी चर्चा में रहती हैं। आप भी उन्‍हें अक्‍सर भाई और मां के साथ रैलियों में देखते होंगे जिससे शायद ही इनका बचपन आपको याद हो। ऐसे में आइए हम आपके लिए इस खास दिन पर खोजकर लाए हैं प्रियंका के बचपन की ये तस्‍वीरें ...


प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्म 12 जनवरी 1972 को हुआ था। यह फिरोज गांधी तथा इंदिरा गांधी की पोती हैं।इनकी दादी और दादा इन्हें बेहद प्यार करते थे। आज प्रियंका गांधी के बड़े भाई राहुल गांधी भी राजनीति में सक्रिय हैं। देश के बड़े राजनीतिक घराने से होने की वजह से इनका बचपन कड़ी सुरक्षा में बीता। जिससे इनकी दोस्ती का दायरा काफी दायरा था।प्रियंका वाड्रा की शादी 10 जनपथ गांधी आवास पर 18 फरवरी 1997 के दिन हुई थी। रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली के जाने-माने व्यवसायी हैं। राजनीति में रुचि होने के बाद भी प्रियंका गांधी राजनीति के गलियारों में अक्सर छाई रहती हैं। यह भी पढ़ें : दुनिया के सामने इतिहास रचने को तैयार हैं ये कश्मीरी खिलाड़ी, जानिए कैसे



Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra