दो लड़कियों का सोशल मीडिया पेज पर चल रहा डबस्‍मैश वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा तो कोई भी लगा सकता है कि दोनों बॉलीवुड को लेकर कितनी क्रेजी हैं। अब आप से सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्‍या है। दरअसल ये दोनों लड़कियां हैमबर्ग में रहती हैं और भारत से दूर-दूर तक इनका कोई रिश्‍ता नहीं है। इसके बावजूद जो इन्‍होंने वीडियो में करके दिखाया है वह सिर्फ और सिर्फ इनका प्‍यार है बॉलीवुड के प्रति।

मिले इतने सारे लाइक्स
इन्होंने अपना यूजर नेम Grzmotbilska and Breshna दिया है। इन्होंने दो वीडियो बनाए हैं। दोनों वीडियो 2-2 मिनट के हैं। दोनों वीडियों में बॉलीवुड  की सबसे मजाकिया फिल्मों से इन्होंने जो डायलॉग लिए हैं, वो बेहद जबरदस्त हैं। आलम ये है कि अब इनका ये वीडियो इंडिया में भी वारयल हो चुका है। अब तक इनके वीडियो को लगभग 25,000 लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही करीब 26,000 लोग इसे शेयर कर चुके हैं।
ये डायलॉग्स हैं जबरदस्त  
इनके वीडियो में जो सीन लोगों को सबसे ज्यादा लुभाता है, वह है 'अंदाज अपना-अपना' के इस डायलॉग से। दोनों लड़कियों में से एक ने उतारी है नकल आमिर खान की और दूसरे ने सलमान खान की। लोगों को पसंद आने वाला ये डायलॉग है 'दो दोस्त एक प्याले में चाय पिएंगे'। इसके बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला डायलॉग है फिल्म 'हेरा-फेरी' का। फिल्म की ही तरह तोतली भाषा में एक लड़की बोलती है 'तेरे कुत्ते के टुकड़े-टुकड़े करके पोती को खिला देंगे।'

गुत्थी भी आएगी नजर
इसके बाद इनमें से एक लड़की मशहूर कॉमेडी शो के पसंदीदा किरदार गुत्थी की भी नकल करती है। वीडियो को देखने के बाद आप भी इस बात का अंदाजा लगा लेंगे कि दोनों ने वीडियो को तैयार करने में कितनी मेहनत की है, जो साफ झलकती है। इसे देखकर आप भी इन बॉलीवुड फैन्स की तारीफ किए बिना रह नहीं सकेंगे।

Hindi News from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma