आपने इंसानों व कई जानवरों को अक्‍सर ही सड़क पर परेड करते देखा होगा। ऐसे में अगर आपसे कोई ये कहे कि आपने मगरमच्‍छों को कभी ऐसा करते देखा है तो आप शायद हैरान हो जाएं। आपको लगे कि भला ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर लगता है कि ऐसा हो सकता है। आइए जानें यह वीडियो कहां से आया किसने किया और क्‍या है इसकी हकीकत...

नजारे को कैमरे में कैद किया
हाल ही में फ्लोरिडा में रहने वाली शेरॉन व्हिटिंग नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक मगरमच्छ अपने एक दो नहीं बल्कि 16 बच्चों के साथ टहल रही है। वह पानी से बाहर सड़क पर परेड करने की अवस्था में दिख रही है। वीडियो शेयर करने के साथ ही शेरॉन व्हिटिंग ने यह भी बताया कि यह वीडियो उन्होंने अपने घर के पीछे एक तालाब से बनाया है। वह अक्सर ही मादा मगरमच्छ अपने बच्चों के साथ सैर-सपाटा करते हुए देखती हैं। ऐसे में उस दिन पूरे दिन चले इस नजारे को उन्होंने कैमरे में कैद कर लिया।

 


मजाकिया कमेंट का जवाब भी
इसके बाद पूरी दुनिया को दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। जिसके बाद से यह मगरमच्छ के बच्चों वाला वीडियो खूब तेजी से वायरल हो गया है। अब तक इसे बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोग अपने-अपने हिसाब से कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मां और बच्चे तो दिख रहे हैं लेकिन इनके पापा कहां चले गए हैं। आखिर वो क्यों नहीं दिख रहे हैं। सबसे खास बात तो यह है कि शेरॉन व्हिटिंग लोगों के ऐसे मजाकिया कमेंट का जवाब भी मजाकिया लहजे में ही दे रही हैं।

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra