आज तक आपने झरने से पानी बहता ही सुना होगा लेकिन क्‍या कभी आग का दरिया बरसते देखा है। शायद नहीं लेकिन अमेरिका में फायरफाल्ज नामकी एक ऐसी पहाड़ी है जहां पर पानी के झरने की जगह आग बरसती दिखाई देती है। इस पहाड़ी की ऊंचाई करीब 2000 फिट है। यह सीन देखने के लिए यहां पर बड़ी संख्‍या में पर्यटकों की भीड़ होती है।

नारंगी रंग दिखता
अमेरिका में कैलिफोर्निया का योजमाइट राष्ट्रीय उद्यान काफी फेमस है। यहां की फायरफाल्ज पहाड़ी दुनिया की दूसरी पहाड़ियों से काफी अलग है। लगभग 2000 फिट ऊंचाई वाली ये पहाड़ी आसमान से जुड़ी नजर आती है। इस पहाड़ी की सबसे खास बात तो यह है कि यहां पर झरने में पानी नहीं बल्कि आग बरसती है। इसका आकाशीय द्श्य पूरी तरह से नारंगी रंग का नजर आता है। फरवरी के महीने में यह द्श्य बिल्कुल साफ दिखाई देता है वह भी शाम के 5:30 बजे। यह वह समय होता है जब सूरज डूब रहा होता है। जिससे सूरज की किरणें सीधे चट्टान पर पड़ती हैं।


दृश्य बिल्कुल जादुई

इस दौरान पहाड़ी से गिरता पानी की सूरज की किरणों की चमक की वजह से बिल्कुल लाल दिखाई देता है। ऐसे में लगता है कि झरने से पानी नहीं बल्कि आग बरस रही है। यह सीन काफी खूबसूरत होता है। इसे देखने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं। फायरफाल्ज पहाड़ी को बड़ी संख्या में लोग कैमरे में भी कैद करते हैं। अब तक यहां पर कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। हॉलीवुड की फिल्म दि केन मुटिनीज में इस खूबसूरत पहाड़ी को दिखाया गया है। लोगों को यकीन नहीं होता है कि यह पानी की जगह पर आग बरस क्यों बरस रही है। यह दृश्य बिल्कुल जादुई लगता है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra