RANCHI: शहर के बड़े इलाके को अगले पांच दिनों तक पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा। यह संकट बूटी पहाड़ी से कांटाटोली व नामकुम जानेवाले फ्फ् इंच की सप्लाई वाटर लाईन के फट जाने से उत्पन्न हुआ है। कोकर चौक के पास शनिवार को सड़क किनारे नाला निर्माण के दौरान पाइप के ऊपर चेंबर का बीम गिर गया। इस कारण म् इंच रेडियस का वॉल्व हेड से ही टूट गया। इससे पानी का फव्वारा फूट पड़ा। दिन के साढ़े क्ख् बजे राइजिंग पाईप लाइन के पटने से दो घंटे के भीतर ही भ् लाख लीटर पानी बह गया। पेय जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को जब इस बात की जानकारी मिली, तो पानी की सप्लाई रोकी गई। अब यह सप्लाई तभी शुरू होगी, जब क्षतिग्रस्त भाग को रिपेयर कर लिया जाएगा। तब तक शहर के करीब म्0 हजार लोगों तक सप्लाई पानी नहीं पहुंच सकेगा।

नाला निर्माण करनेवाली एजेंसी ने तोड़ा

पेय जलापूर्ति विभाग के अभियंताओं का दावा है कि वॉल्व के ऊपर चार बीम थे। इसमें से दो बीम गायब थे। निश्चित रूप से इसे सड़क समतल करने के दौरान तोड़ा गया और यह बीम सीधे वॉल्व पर गिर गया। इसी वजह से वॉल्व हेड के साथ उखड़ गया। नाला और सड़क बनाने वाली एजेंसी को बीम नहीं तोड़ना था।

नहीं ली गई थी एनओसी

पेय जलापूर्ति विभाग का दावा है कि सड़क और नाला निर्माण से पहले उनसे अनापत्ति प्रमाण पत्र(एनओसी) नहीं लिया गया। अगर जानकारी देकर काम किया गया होता, तो विभाग के इंजीनियर वहां तकनीकी सहयोग के लिए मौजूद रहते। वाटर सप्लाई के लिए एयर वॉल्व बेहद जरूरी होता है। इसके बिना वाटर सप्लाई मुमकिन नहीं है। दरअसल, सप्लाई के दौरान एयर ब्लॉक डेवलप होता है, जिसे वॉल्व से ही निकाला जाता है। वॉल्व टूटने के कारण सप्लाई तो रोक दी गई है, लेकिन जब तक इसे रीस्टोर नहीं किया जाएगा, तब तक सप्लाई चालू नहीं किया जाएगी।

कोलकाता से मंगाया जाएगा वॉल्व

वॉल्व को दोबारा लगाने के लिए कोलकाता से एक्सपर्ट और नया वॉल्व मंगवाना होगा। एक वॉल्व की कीमत करीब म् लाख रुपए है। इसके लिए फंड कौन देगा। यह भी अभी स्पष्ट नहीं है। चूंकि सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त होने पर उसके जिम्मेवार एजेंसी से ही पैसे वसूलने का प्रावधान है। इसलिए पहले यह देखा जाएगा कि इसे किसने तोड़ा है। अगर वॉल्व रीस्टोर करने का काम रविवार से शुरू भी होता है, तो पूरी प्रक्रिया समाप्त होने में पांच दिनों का समय लग सकता है।

घरों व दुकानों में घुसा पानी

पाईप फटने से कोकर स्थित चढ्डा पेट्रोल पंप के आसपास के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। सड़क भी पूरी तरह से जलमग्न हो गया। इससे कोकर रोड में काफी देर तक ट्रैफिक भी बाधित हुआ। जब अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, तब जाकर पानी सप्लाई बंद की गई।

इन इलाकों में नहीं पहुंचेगा पानी

क्। रांची रेलवे स्टेशन

ख्.मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज, नामकुम

फ्। कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया

ब्। चुटिया

भ्। वार्ड 7

म्। वार्ड क्ख्

7. लालपुर एरिया, आंशिक

8. लोआडीह

कोट

नाला और सड़क निर्माण का काम कर रही एजेंसी की ही यह करतूत है। अगर एजेंसी संवेदनशील होती, तो ऐसी घटना नहीं घटती। इंस्पेक्शन के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया है। इस फील्ड के माहिर इंजीनियर गोविंद शर्मा से राय ली जा रही है। जल्द से जल्द इसे ठीक करने की कोशिश होगी। लेकिन इसमें चार से पांच दिनों का समय लगेगा। तब तक पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी।

-मनोज चौधरी, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पीएचईडी

Posted By: Inextlive