- नगर निगम ने बंद किया बुढ़ाना गेट से इंदिरा चौक तक रास्ता, मरम्मत में जुटा निगम

- देर रात व्यापारियों ने बुढ़ाना गेट पर किया था प्रदर्शन

Meerut। बुढ़ाना गेट पर रविवार रात पानी की पाइप लाइन फट गई थी। जिसके कारण वहीं पर जलभराव हो गया था। रविवार की रात स्थानीय व्यापारियों ने बुढ़ाना गेट पर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया था। वहीं सोमवार को नगर निगम पाइप लाइन की मरम्मत करने में जुट गया।

रास्ता किया बंद

नगर निगम ने पाइप लाइन की मरम्मत करने के कारण बुढ़ाना गेट से इंदिरा चौक तक रास्ता बंर कर दिया है। जिससे काम करने में कोई परेशानी ना हो। वहीं सभी वाहन अब ईव्ज चौराहा व शाहपीर गेट के अंदर से होकर गुजर रहे हैं।

आए दिन फटती है पाइप लाइन

इससे पहले भी बुढ़ाना गेट पर कई बार पानी की पाइन लाइन फट चुकी है। दिसंबर माह में भी पाइप लाइन फट गई थी। अब छह दिन पूर्व में भी पाइप लाइन फट गई। व्यापारियों ने कई बार निगम को शिकायत की, लेकिन कोई नहीं आया था। रविवार को व्यापारियों ने विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया था।

जेसीबी से खोदी सड़क

नगर निगम ने पाइप लाइन को ठीक करने के लिए जेसीबी से सड़क की खुदाई की, जिस कारण दो जगह से पाइप लाइन फट गई। जिसको मरम्मत करने का काम नगर निगम कर रहा है।

पाइप लाइन फटने की सूचना मिली थी। कर्मचारियों को निर्देश देकर तत्काल ठीक करने के लिए लगा दिया था। मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही इसको ठीक कर दिया जाएगा।

संजीव रामचंद्र जीएम जलकल विभाग नगर निगम

Posted By: Inextlive