-एक टैंकर पानी से कैसे बुझेगी बिरसानगर जोन नंबर-3 के 200 घरों की प्यास

JAMSHEDPUR: बिरसानगर जोन नंबर-फ् के लोगों को पानी के लिए रोज ही दो चार होना पड़ता है। मुहल्ले के विकास कुमार ने बताया कि पानी की किल्लत की वजह से उन्हें शादी कैंसिल करनी पड़ी। यह पहली घटना नहीं है पिछले साल भी इस तरह से कई शादियां कैंसिल हुई थीं। शादी का डेट एक्सटेंड कर जाड़े में रखा गया था।

तब है यह हाल

यह हालात तब है जब जोन नंबर तीन से सटा हुआ है मोहरदा जलापूर्ति योजना। मुहल्ले में पाइप लाइन है, सप्लाई पानी का कनेक्शन है, लेकिन पानी नहीं है। गर्मी में सप्लाई की हालत और भी बदतर हो जाती है। जिस रात बिजली नहीं रही उस दिन तो लोगों की और भी बदतर हालत हो जाती है। तीन नंबर जोन में ख्00 से अधिक घर हैं।

बारीडीह से लाते हैं पानी

जोन नंबर तीन के लोग बारीडीह स्टैंड पोस्ट से पानी लाते हैं। बिरसानगर जोन नंबर फ् से बारीडीह स्टैंड पोस्ट की दूरी करीब एक किलोमीटर है। साइकिल पर जार बांधकर लोग पानी लाते हैं। लोगों का कहना है कि पांच से छह घंटा रोज पानी भरने में लग जाता है।

साफ है पानी पी सकते हैं

पानी में पीएच टर्बिडिटी, अल्कालिनिटी, कैल्सियम, फ्लोराइड सामान्य पाई गई। पानी सामान्य है। टीडीएस क्90 पाया गया। जो कि सामान्य है।

हांफने लगता है हैंडपंप

बस्तीवालों का कहना है कि ख्00 घरों की आबादी वाले बिरना नगर जोन नंबर फ् में सिर्फ एक हैंडपंप है। गर्मी में हैंडपंप की हालत बदतर है। एक बाल्टी पानी निकालते ही हैंडपंप हांफने लगता है। क्0 मिनट ब्रेक के बाद भी हैंडल पटकते हैं तो मुश्किल से क्0 बाल्टी पानी इस हैंडपंप से नसीब हो पाता है।

ऐसे बचाएं पानी

कृषि और उद्योगों में भी जल संरक्षण की पहल जरूरी है। फसलों की जल आवश्यकता को जानें और आवश्यकतानुसार सिंचाई करें। अनियमित रूप से सिंचाई नहीं करें। प्रॉपर शिड्यूल अपनाएं। विभिन्न प्लांटों में यूज हो रहे पानी को बेंचमार्क करने के लिए ऑडिट करें। पानी का प्रयोग करने के लिए प्रोसेसेज को मॉर्डनाइज करें।

क्या कहते हैं इलाके के लोग

सप्लाई नल से पानी आने का कोई समय नहीं है। कभी कभी तो तीन चार दिनों तक पानी नहीं आता। पानी के इंतजार में लोग रात भर जगे रहते हैं। पानी की आंख मिचौली लगी रहती है।

-लालमुनी

बस्ती में सिर्फ एक हैंडपंप है। इसकी हालत भी खराब है। घंटों हैंडल पटकने के बाद बाल्टी भर पानी निकल पाता है। काफी परेशानी है पानी की।

-सुभद्रा

बस्ती में पानी की सप्लाई नियमित नहीं होने से काफी परेशानी होती है। बारीडीह स्टैंड पोस्ट से हमलोग पानी लाते हैं। घर के बच्चे और दूसरे लोग साइकिल में जार बांधकर पानी लाते हैं।

-माला राम

पीने का पानी तो बारीडीह स्टैंड पोस्ट से आता है। बाकी कामों के लिए हमलोग मानगो नदी से पानी लाते हैं। कभी कभी तो पानी खरीदना पड़ता है। पानी की परेशानी सालों भर लगी रहती है।

-जमुना

आज पानी आया नहीं है। लेकिन टैंकर से सप्लाई हुई है। लेकिन टैंकर के पानी से ख्00 घरों की प्यास कैसे बुझेगी। नेता तो सिर्फ घोषणाएं करते हैं, लेकिन इससे हमारी प्यास नहीं बुझती।

पीके राय

सप्लाई पानी में अक्सर गंदगी की शिकायत मिलती है। हैंडपंप का पानी भी काफी खारा है। लेकिन मजबूरी है क्या करें। पानी के बिना कुछ काम भी संभव नहीं है।

-शारदा देवी

सरकारी पानी की स्थिति ठीक नहीं है। खाना बनाने के कुछ ही घंटों के बाद खाना खराब हो जाता है। जबकि टिस्को के पानी में ऐसा नहीं होता। पानी में गंदगी की शिकायत करते हैं, लेकिन कोई सुनता ही नहीं।

-लोबो

बिरसानगर जोन को भ् एमलडी पानी की सप्लाई होती है। पानी की किल्लत नहीं है। जहां तक पानी की शुद्धता का सवाल है समय समय पर पानी की जांच की जाती है। अभी तक पानी में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई है।

-नजरे इमाम, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पीएचईडी

Posted By: Inextlive