लहराया सफलता का परचम
- 74.23 फीसदी छात्रों ने इंटरमीडिएट में इस साल मारी बाजी
- 87. 45 प्रतिशत छात्राओं ने साल 2017 में मारी बाजी - 76.75 प्रतिशत छात्र हाईस्कूल में हुए पास - 86.50 फीसदी छात्राओं को हाईस्कूल में मिली सफलता - टॉप-10 लिस्ट से इस बार मेरठ के छात्रों के नाम गायबमेरठ- यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों ने इस साल फिर से लड़कों को पछाड़ दिया। यह पहला अवसर हैं जब दोनों परीक्षाओं की टॉप फाइव सूची में सभी लड़कियां ही हैं। वहीं श्रेष्ठता की सूची में लड़कियों ने प्रदेश के सभी लड़कों को मात देकर परचम लहराया है। इसके अलावा हाईस्कूल में चार जिलों के टॉप-10 में सिर्फ लड़कियां ही शामिल हैं। वहीं, मेरठ जिले में इसबार टॉप-5 और टॉप-10 की लिस्ट में एक भी विद्यार्थी शामिल नहीं हो सका।
आगे रही हैं बेटियांहाईस्कूल में प्रदेश के 51 जिलों में लड़कियां अव्वल हैं तो इंटर में 44 जिलों में लड़के इनसे पिछड़ गए है। बीते साल 2016 के समूचे परीक्षा परिणाम पर नजर डालें तो हाईस्कूल में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.11 एवं छात्रों का 84.82 है। यानी उन्होंने छात्रों से 6.29 प्रतिशत बढ़त बनाई थी। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में छात्राओं का 92.48 एवं सफल छात्रों का प्रतिशत 84.35 है। यानि छात्रों से उनकी बढ़त 8.13 फीसदी है।
इस बार लड़कियों ने वाकई इतिहास लिखा है। हर साल ही बेटियां आगे रहती है। जोकि बेहतर संकेत है। संजय यादव, सचिव, क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत वर्ष बालक बालिका 2011 66.03 76.922012 79.61 88.95
2013 82.87 91.25 2014 83.25 90.86 2015 79.73 88.342016 84.82 91.11
2017 76.75 86.50 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत वर्ष बालक बालिका 2011 70.53 90.762012 84.73 95.52
2013 89.79 96.32 2014 89.81 95.13 2015 85.91 92.16 2016 84.35 92.48 2017 - 74.23 87. 45