भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवान द्वारा पोस्‍ट हुआ वीडियो पूरे देश में चर्चा का विषय बना है। इस वीडियो अपील के वायरल होने के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीटर पर इसके जांच के आदेश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर खबर आ रही है कि उस जवान को एलओसी से शिफ्ट करने की तैयारी है। बीएसएफ के अफसरों का कहना है कि यह जवान डिसिप्‍िलन तोड़ने का आदी है।

ठीक से खाना नहीं
जम्मू-कश्मीर में BSF की 29 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के जवान तेज बहादुर यादव का एक शिकायती वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। तेज बहादुर ने इस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट किया है। उसकी पोस्ट में लगातार 3 वीडियो है। जिसमें उसका कहना है कि बॉर्डर पर जवानों की हालत काफी दयनीय है। सभी जवान सुबह 6 बजे से शाम को पांच बजे तक बर्फ में 11 घंटे तक खड़े होकर ड्यूटी करते हैं। यहां पर तैनात जवानों को ठीक से खाना तक नहीं दिया जाता।
70 लाख से अधिक
नाश्ते में सुबह एक पराठा मिलता है। इसे अलाव जली सी रोटियां व हल्दी नमक वाली दाल दी जाती है। खाने में दही अचार भी नहीं मिलता है। इन हालातों को न तो कोई मीडिया दिखा रही है न कोई मंत्री उन चीजों को देख पा रहा है। ऐसी ही तमाम बाते उसने अपने इन वीडियो में कही हैं। इसके साथ ही उसने वहां के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। उसका पोस्ट किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तक करीब 70 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं।  



जांच के बाद हकीकत

इस वीडियो के सामने आने के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि बीएसएफ जवान की मुश्किल वाला वीडियो उन्होंने देखा है। इसके बाद उन्होंने तुरंत गृह सचिव से कहा है कि वह तुरंत बीएसएफ के अधिकारियों से इसकी पूरी रिपोर्ट मांगे। उसके बाद इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। उनका कहना कि उन्होंने अपनी नियमित यात्रा के दौरान उन्होंने सभी जवानों के बीच सब कुछ सही पाया था। ऐसे में अब जांच के बाद हकीकत पता चलेगी।

चाहिए कामकाजी और खूबसूरत पत्नी, तो सतीश्वर महादेव के दरबार में लगाओ अर्जी

अनुशासन तोड़ चुका
वहीं दूसरी ओर खबर आ रही है कि इस जवान का ये वीडियो वायरल होने के बाद अब उसे एलओसी पोस्ट करने की तैयारी की जा रही है। अफसरों का कहना है कि यह सिपाही पहले भी कई बार अनुशासन तोड़ चुका है। साथ ही यह भी कहना है कि यह अक्सर अफसरों से खराब व्यवहार करता है। इसके अलावा अनुशासन तोड़ना उसकी आदत है। उसकी इन्हीं आदतों की वजह से उसे ज्यादातर समय हेडक्वार्टर में रखा गया है। अभी उसे करीब 10 दिन पहले ही वहां पर पोस्ट किया गया है।
उत्तर को दक्षिण से मिलाता है गोकर्ण, यहीं गाय के कान से बाहर आए थे भगवान शंकर

जानिये क्यों 191 साल बाद फिर से बसाया जा रहा है ये गांव


National News inextlive from India News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra