- रात को चली सर्द हवा, अधिकतम तापमान सात डिग्री नीचे पहुंचा

- न्यूनतम तापमान बढ़ा, 1.5 एमएम रिकॉर्ड की गई बारिश

आगरा: शनिवार सुबह बादल छाने के बाद दोपहर में तेज बारिश हुई। देहात में कई स्थानों पर ओले पड़े, इससे अधिकतम तापमान सात डिग्री नीचे पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। दोपहर 3:30 बजे बादल छाने के साथ भगवान टॉकीज, हरीपर्वत, दयालबाग, कमला नगर सहित अधिकांश क्षेत्रों में 10 से 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। वहीं, देहात में खंदौली, बरहन, एत्मादपुर, फतेहाबाद में 15 से 20 मिनट तक ओले गिरे। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 17.3 डिग्री रहा। वहीं, 1.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम आ‌र्द्रता 96 फीसद दर्ज की गई।

आज छा सकते हैं बादल

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को बादल छा सकते हैं, बारिश भी हो सकती है। मगर, 16 मार्च से बादल छट जाएंगे और तेज धूप निकलेगी, इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

हवा में हुई प्योर

पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हो रहे हैं। आए दिन बारिश हो रही है। लोग बदलते मौसम से परेशान हो रहे हैं। लेकिन लगातार बारिश होने से आगरा की हवा में रिकॉर्ड सुधार देखने को मिले हैं। जो आगरा की हवा की गुणवत्ता 300 के पार होती थी। वो अब 50 से 100 के बीच आ गई है। पिछले कुछ दिनों से आगरा की हवा का लेवल सैटिस्फैक्टरी रहा है। केवल होली वाले दिन ही आगरा की एयर क्वॉलिटी 205 पर पहुंची है।

ये रहा एक्यूआई

14 मार्च 59

13 मार्च 87

12 मार्च 81

11 मार्च 73

10 मार्च 205

09 मार्च 79

08 मार्च 73

Posted By: Inextlive