देश भर में आज कई इलाके घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में रहेंगे। जानें यूपी-दिल्ली समेत अन्य राज्यों का हाल...


कानपुर। एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस अगले 24 घंटों में एक बार फिर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे आने वाले कुछ घंटों में पश्चिम राजस्थान व उसके आसपास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इस दाैरान कई इलाकों में बारिश व तेज हवाएं चलने के आसार हैं। भारतीय माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज के माैसम पर नजर डालें तों आज बिहार, गैंगटिक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में काफी ज्यादा ठंड रहेगी। वहीं पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली अाैर पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर शीत लहर चलेगी। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में घना कोहरा रहेगा। मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा भी कोहरे की चपेट में रहेंगे। इन राज्यों में बारिश के आसार
वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार उत्तर भारत पर बना वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब पूर्वी दिशा में आगे निकल गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। इसके अलावा पूर्वी असम के हिस्सों पर एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। आज ओडिशा, झारखंड, पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट के आसार हैं। पूर्वी भारत में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

Posted By: Shweta Mishra