देश में आज पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की आशंका है। वहीं मैदानी इलाकों में कई राज्य बारिश की चपेट में रहेंगे। जानें आज कहां कैसा रहेगा माैसम...


कानपुर। इन दिनों उत्तर भारत में पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी का कहर है। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के मुताबिक एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस अफगानिस्तान और उसके पास स्थित है। इसकी वजह से आज जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इन राज्यों में आज भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है। वहीं मैदानी इलाकों में भी माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है।राजस्थान व मध्यप्रदेश में बारिश की आशंका बनी


वहीं मैदानी इलाकों में हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पंजाब और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश हो सकती है। वहीं कोहरे की बात करें तो उत्तर मध्य प्रदेश, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, बिहार, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दक्षिण असम और मेघालय और मिजोरम और त्रिपुरा में आज घना कोहरा रहेगा। बिहार में कई इलाकों में भीषण ठंडक की वजह से लोग बेहाल रहेंगे। वहीं सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति बहुत संभावित है।न्यू वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी पाकिस्तान में बना है

वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार एक न्यू वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर पहुंच गया है। इसके प्रभाव से विकसित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर दिखाई दे रहा है। वहीं एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर विकसित हो गया है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना आज जम्मू व कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश होने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा के उत्तरी भागों सहित दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Posted By: Shweta Mishra