Weather Alert उत्तर भारत में इन दिनों एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों से मैदान तक का माैसम बिगड़ा है। आज भी कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। यहां जानें उत्तर पद्रेश व दिल्ली समेत अन्य राज्यों का माैसम...


कानपुर। Weather Alert इन दिनों एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू और कश्मीर पर स्थित है। वहीं एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकोंमें बना है। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड में बिजली और ओलों के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर पद्रेश व उसके करीब भी माैसम थोड़ा बिगड़ा रह सकता है। कोहरे और शीत लहर की चपेट में रहेंगे ये राज्य


वहीं आज पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली-पश्चिम मध्य प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी कई इलाके घने कोहरे में डूबे रहेंगे। इन इलाकों में कुछ जगहों पर पूरे दिन धुंध छाई रह सकती है। ठंड की बात करें तो आज उत्तर भारत में उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लाेग भीषण ठंड से बेहाल रहेंगे। इसके अलावा सौराष्ट्र और कच्छ में भी ठंड काफी ज्यादा रहेगी। सौराष्ट्र और कच्छ व मध्य महाराष्ट्र में शीत लहर चलने की संभावना है।

यूपी समेत इन राज्यों में छिटपुट बारिश के आसार
वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बारिश और हिमपात होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में ओले गिरने के साथ छुटपुट बारिश का भी अनुमान है। इसके अलावा बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित पंजाब व हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। अरुणाचल प्रदेश में बारिश और हिमपात की उम्मीद है। चेन्नई और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश सहित तटीय तमिलनाडु के एक- दो जगहों पर छुटपुट बारिश होने के आसार बने हैं।

Posted By: Shweta Mishra