देश में आज पश्चिम उत्तर मध्य व दक्षिण भारत में भारी बारिश होने के अासार हैं। महाराष्ट्र में तो रेड अलर्ट जारी हुआ है। जानें देश में कहां कैसा रहेगा माैसम का मिजाज...


कानपुर। इन दिनों देश के कई राज्य भारी बारिश से सराबाेर हैं।  पश्चिम, उत्तर, मध्य व दक्षिण भारत समेत सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। भारतीय माैसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत की बात करें तो आज उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में मूसलाधार बारिश के आसार हैं। ये राज्य भी आज भारी बारिश से सराबोर रहेंगेभारी बारिश वाले इलाकों में कोंकण और गोवा भी शामिल हैं। गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। मुंबई में भारी बारिश के आसार बने है। ऐसे में मुंबई व आस-पास के इलाकों के अधिकांश स्कूल और जूनियर कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। उत्तर महाराष्ट्र के तटों पर चलेंगी तेज हवाएं
गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र के तटों पर हवाएं काफी तेज चलेंगी। वहीं आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक में भी माैसम बिगड़ा रहेगा। इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Posted By: Shweta Mishra