उत्तर भारत में आज यूपी में ठंड का कहर बरपेगा। वहीं बिहार घने कोहरे में डूबा रहेगा। जानें पहाड़ों से लेकर मैदान तक का माैसम...


कानपुर। उत्तर भारत का इन दिनों ठंड व कोहरे से बुरा हाल है। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू और कश्मीर पर है और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब और हरियाणा के ऊपर है। वहीं पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश पर एक और चक्रवाती परिचलन और तेलंगाना के ऊपर एक एंटी-साइक्लोन नजर आ रहा है। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज पहाड़ों पर बारिश बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड का असर थोड़ा ज्यादा हो सकता है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ठंड का कहर बरपेगा। वहीं कोहरे की बात करें तो आज बिहार और ओडिशा घने कोहरे में डूबे रहेंगे। इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग हिस्सों में भी कोहरा काफी ज्यादा छाया रहेगा। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में बारिश
वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आज के माैसम पर नजर डालें ताे आज दौरान, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों के अलावा नागालैंड और असम के अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कर्नाटक और तटीय तमिलनाडु के अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में बारिश की संभावना है।

Posted By: Shweta Mishra