Weather Alert उत्तर और पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में 26 जनवरी तक माैसम शुष्क रहेगा। उत्तर भारत में तो आज पहाड़ों पर बारिश तो मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका है। जानें अन्य राज्यों का हाल...


कानपुर। Weather Alert देश में कई हिस्सों में तापमान बढ़ने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर राज्यों, हिमाचल प्रदेश व और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देश के अधिकांश इलाकों में 26 जनवरी तक माैसम शुष्क रहने के आसार हैं। उत्तर राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले दो दिन तक घने कोहरा छाया रह सकता है। सिक्किम और बिहार भी कोहरे में डूबे रहेंगे। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और यूपी में 25 और 26 जनवरी को घना कोहरा रहेगा। यूपी में शीत लहर चलने की आशंका


वहीं भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश व और जम्मू-कश्मीर में बारिश के असार हैं। हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड रहेगी। उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में शीत लहर चलने की आशंका है। हवाएं काफी तेज चलेंगी। हवाओं की गति 45 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके अलावा यहां चंडीगढ़ और दिल्ली भी ठंड से बेहाल रहेंगे। वहीं कोहरे की बात करें तो बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा घने कोहरे में डूबे रहेंगे। बारिश और बर्फबारी के आसार बने हैं

वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों व उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। असम में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा सिक्किम, पश्चिम बंगाल और दक्षिणी तटीय तमिलनाडु में बारिश होने की आशंका है। वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना बनी है। वहीं दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से कोहरे और प्रदूषण में कमी आने के आसार हैं।

Posted By: Shweta Mishra