उत्तर भारत में आज भी अधिकांश इलाके बारिश व बर्फबारी की चपेट में रहेंगे। इसके अलावा कुछ जगहों पर ओले गिरने तो कुछ जगहों पर कोहरे व शीत लहर का प्रकोप रहेगा। यूपी हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली और पंजाब समेत अन्य राज्यों का माैसम...


कानपुर। उत्तर भारत में इन दिनों पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है। इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में शीत लहर का भी कहर बरप रहा है। पिछले 24 घंटों की तरह आज भी माैसम भीगा-भीगा रहेगा। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के मुताबिक माैसम का मिजाज वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बिगड़ा है। एक पश्चिमी चक्रवात के रूप में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पाकिस्तान और पड़ोस में स्थित है। जिसकी वजह से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उसके अासपास भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड पर भारी ओले गिरने की है आशंका


आज हिमालयी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड पर भारी ओले गिरने की आशंका बनी है। पंजाब, हरियाणा में भी भारी बारिश होने की आशंका है। चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी माैसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में अधिकांश जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा।

आज पश्चिम यूपी में तेज बारिश की संभावना


वहीं वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब जम्मू कश्मीर के पूर्वी भागों पर पहुंच गया है और पूर्वी दिशा की ओर बढ़ रहा है।आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में जहां कम बारिश वहीं पश्चिम यूपी में तेज बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी बारिश होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी कुछ जगहों पर बारिश की आशंका है।

Posted By: Shweta Mishra