Weather Alert आज देश में उत्तर भारत के पंजाब हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्य कोहरे और शीत लहर की चपेट में रहेंगे। वहीं ओडिशा में बारिश की वजह से माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। जानें देश् के अन्य राज्यों में आज कहां कैसा रहेगा माैसम का मिजाज...

कानपुर। Weather Alert देश के अलग-अलग हिस्सों में माैसम का मिजाज भी अलग-अलग रहेगा। उत्तर भारत में आज पहाड़ों से लेकर मैदान तक कहीं कोहरा और तो कहीं ठंडी हवाएं यानी कि शीत लहर चलेगी। भारतीय माैसम विज्ञान के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने के आसार है। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान की बात करें तो यहां कई इलाकों में आज ठंडी हवाएं चलेंगी। पंजाब में भी अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति की संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आज बिगड़ेगा माैसम

इसके अलावा ओडिशा में भी माैसम बिगड़ा रहेगा। आज ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं, ओले गिरने और बिजली चमकने के आसार है। वहीं छत्तीसगढ़, विदर्भ और पश्चिम बंगाल में भी माैसम आज कुछ ऐसा ही रहेगा। वहीं वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मध्य पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर के पास एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना है। वहीं एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की खाड़ी पर बना है।

ओडिशा में गरज के साथ भारी बारिश के आसार

जम्मू व कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बारिश और बर्फबारी के आसार है। ओडिशा में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं आज विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल के एक-दो स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है। असम और केरल में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा आंतरिक तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Posted By: Shweta Mishra