देश में मंगलवार को कहीं तूफानी व सर्द हवाएं तो कहीं भारी बारिश होने की आशंका हैं। जानें आज कहां किस राज्य में कैसा रहेगा माैसम का हाल...


कानपुर। देश में आज माैसम का मिजाज मिला जुला रहेगा। कहीं तूफान और तेज चक्रवाती हवाएं तो कहीं बर्फबारी का प्रभाव रहेगा। हाल ही में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान बुलबुल ने कई तटीय इलाकों में कहर बरपाया है। हालांकि आज दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और दक्षिणी त्रिपुरा के आस-पास का डिप्रेशन और लो प्रेशर एरिया अब कमजोर हो गया है। न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज चक्रवात बुलबुल की वजह से दक्षिण असम, त्रिपुरा और मिजोरम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम, पूर्व और आसपास के मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। इससे कई इलाकों में ठंड का असर तेजी से होगा। पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना
वहीं वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार चक्रवात बुलबुल दक्षिण पूर्व बांग्लादेश और उससे सटे त्रिपुरा में कमजोर हो गया है। गुजरात के दक्षिण और पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। वहीं एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जम्मू-कश्मीर पर बना है और यह पूर्व की ओर बढ़ रहा है। वहीं पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक विपरीत चक्रवात बना हुआ है। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश होने की उम्मीदअाज पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और केरल में भी बारिश होने के अासार हैं। तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ और रायलसीमा में बारिश हो सकती है।

Posted By: Shweta Mishra