मौसम विभाग ने केरल और गोवा के तटीय इलाकों में आंधी-पानी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। दक्षिण पूर्व अरब सागर से लगे इलाकों में चक्रवात 'महा' का असर रहेगा।


कानपुर। भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में चेताया है कि शुक्रवार को केरल और माही में भारी बारिश होगी। लक्षद्वीप, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार बन रहे हैं। इनमें से कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं तटीय इलाकों में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, चक्रवात महा के असर से कर्नाटक सहित दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। अगले 24 घंटों में यह चक्रवात कभी भी दक्षिण भारत के पश्चिमी तट से टकरा सकता है। इसकी जद में केरल, कर्नाटक और गोवा के इलाके आ सकते हैं।लक्षद्वीप और आसपास चक्रवात के असर से खराब मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर के पश्चिम मध्य इलाके में चक्रवात 'महा' की वजह से मौसम खराब रहेगा। अरब सागर के दक्षिण पूर्व में लक्षद्वीप और आसपास के इलाकों में अधिकतम 145 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। इससे समुद्र में हलचल रहेगी। मौसम विभगा ने मछुआरों को समुद्र में न उतरने की चेतावनी जारी कर दी है। अगले 24 घंटे में इसका असर बढ़ने की आशंका है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh