भारतीय मौसम विभाग ने अरब सागर में चक्रवात क्यार की वजह से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।


कानपुर। भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमानों के मुताबिक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माही, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और तटीय तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका है। मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माही और लक्षद्वीप में आंधी-तूफान के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, केरल और लक्षद्वीप में 170 किमी की रफ्तार से चक्रवात
मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा है कि अरब सागर के पश्चिम मध्य तटीय इलाकों में अधिकतम 170 किमी की रफ्तार से चक्रवातीय हवाओं से मौसम खराब रहेगा। इन इलाकों में केरल के तटीय इलाके और लक्षद्वीप व मालदीव प्रभावित रहेंगे। चक्रवात के आसर से इन इलाकों में तेज हवाओं के अलावा गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के मछुआरों को खराब मौसम की वजह से समुद्र में न उतरने की चेतावनी जारी की है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh