देश में आज राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह के समय बारिश हुई है। माैसम विभाग के मुताबिक दिन में तेज हवाओं के साथ इन इलाकों में बारिश के आसार बने हैंं। यहां देखें माैसम का हाल...


नई दिल्ली (एएनआई)। उत्तर भारत में अब माैसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। आज शनिवार सुबह तड़के तेज हवाओं के साथ भारी बारिश ने राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों सराबोर किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा था कि आज दिल्ली एनसीआर के आस-पास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही कुछ इलाकों में धीमी तो कुछ इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश होगी। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के ट्वीट के मुताबिक आज शाम तक हिसार, हांसी, जींद, महम, भिवानी, रोहतक, पूरी दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों (एनसीआर (फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, जीआर) पर 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलनी है।इसके साथ ही कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी। मानसून 21 जून तक आगे बढ़ने की संभावना नहीं
भारत के मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून 21 जून तक आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। 25 जून के आसपास दिल्ली और हरियाणा में इसकी प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। इसके अलावा, 22 जून से 24 जून के बीच उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में इसके आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल हो सकती है। इस दाैरान कहीं धीमी तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश सहित हिमालयी क्षेत्र में मानसून के आगमन के आसार तेजी से दिख रहे हैं।

Posted By: Shweta Mishra