Weather Alert देश में आज उत्तर भारत में अचानक से माैसम का मिजाज बदल गया। अधिकांश राज्यों में आज बादल छाए हैं। कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। आइए जानें राज्यों के मुताबिक माैसम का हाल...

कानपुर। Weather Alert आज उत्तर भारत में माैसम का मिजाज काफी बदला-बदला हैं। यहां माैसम ने अचानक से करवट बदली हैं। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में अचानक से माैसम बिगड़ने की तीन वजहें हैं। एक पाकिस्तान और इससे सटे पूर्वी अफगानिस्तान पर बना एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में इसे प्रभावित कर रहा है। दूसरी वजह दक्षिण पाकिस्तान और पड़ोस में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है और तीसरी वजह जम्मू-कश्मीर और उससे सटे उत्तर पाकिस्तान पर एक बना वेस्टर्न डिस्टबरेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक कई इलाकों में बड़े पैमाने पर बर्फबारी, बारिश, आंधी तूफान व ओले गिरने की आशंका है।

कुछ ऐसा रहेगा यूपी समेत इन राज्यों में माैसम

देश में जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश अ और बर्फबारी की आंशका हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। यहां हवाएं भी काफी तेज चलेंगी। उत्तराखंड में भी माैसम कुछ ऐसा ही बिगड़ा रहेगा। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी तो कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ तूफानी हवाएं चलने के आसार हैं। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में भी कुछ जगहों पर बिजली चमकने व बारिश की आशंका है। यहां भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।

Posted By: Shweta Mishra