दक्षिण-पश्चिम मानसून की अब वापसी होने लगी है। अगले 24 घंटों में पश्चिम उत्तर भारत से मानसून तेजी से लाैटने के आसार है। जानें देश के अन्य राज्यों का हाल...


कानपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पश्चिम उत्तर भारत से लाैटने की कंडीशन में हैं। इससे हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।  भारतीय माैसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज पूर्वाेत्तर व दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कई जगहों पर भारी बारिश तो कई जगहों पर आंधी तूफान के साथ बिजली चमकने की आशंका है। मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।इन राज्यों में आज चलेंगी तेज हवाएं


वहीं झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में भी माैसम बिगड़ा रहेगा। इन राज्यों में आज हवाएं तेज चलने के आसार हैं। ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,  महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछार पड़ने संभावना है। इसके अलावा आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहेंगे और आंधी तूफान की भी आशंका है। उत्तर भारत से मानसून की वापसी

वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार  हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित उत्तर भारत से मानसून वापसी करने वाला है। अगले सप्ताह तक यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच और रात का तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।महाराष्ट्र में अगले 2-3 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में होगी बारिश। वहीं पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत में मौसम सक्रिय बना रहेगा।

Posted By: Shweta Mishra