दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई हिस्सों से अलविदा कहता जा रहा है। वहीं शेष बचे हिस्सों से भी तेजी से जाने वाला है। ऐसे में देश के अधिकांश इलाकों में माैसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। जानें आज देश में कहां कैसा रहेगा माैसम का मिजाज...


कानपुर। देश के अधिकांश हिस्सों से अब दक्षिण-पश्चिम मानसून अलविदा कह रहा है। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून  उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्सों,  गुजरात के कुछ और हिस्सों,  मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के भी कुछ हिस्सों से आगे बढ़ गया है। वहीं पूर्व और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होती दिखाई दे रही हैं। मानसून वापसी की स्थितियां बनती नजर आ रही


पूर्वोत्तर भारत व पश्चिम भारत के कुछ और हिस्सों में, उत्तर अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटों में भी मानसूनी वापसी की स्थितियां बनती नजर आ रही हैं। वहीं अगले 4-5 के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना बनी है। इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बिजली गिरने के साथ ही कई जगहों में बादल गरजने की आशंका है। कई जगहों पर बिजली गिरने के साथ गरजेंगे बादल

आईएमडी के मुताबिक आज तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल, माहे और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़, ओडिशा, मराठावाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी, करावल और केरल और माहे में कई जगहों पर बिजली गिरने व बादल गरजने की संभावना बनी है।पूर्वी व मध्य भारत में मौसम शुष्क रहने की संभावना वहीं जिन हिस्सों से मानसून वापसी हो रही है अब वहां दिन का तापमान बढ़ने के आसार हैं। कुछ जगहों पर तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आज उत्तर-पश्चिमी इलाके सहित पूर्वी भारत तथा उससे सटे मध्य भारत में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं इस समय की मौसमी स्थितियां से ऐसा माना जा रहा है कि शुष्क मौसम पूर्वी भारत के और अधिक भाग सहित महाराष्ट्र के हिस्सों को भी कवर कर सकता है।

Posted By: Shweta Mishra