देश में अगले कुछ घंटों में उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर भारत में मानसून काफी मेहरबान रहेगा। यूपी हिमाचल से लेकर राजस्थान तक कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। यहां जानें अगले 24 घंटे में कहां-कहां होगी बारिश...


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। देश में इन दिनों कई क्षेत्रों में मानसून का काफी मेहरबान है। कई राज्य बारिश की चपेट में हैं। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आगामी 24 घंटे में देश में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। पूर्वोत्तर राज्यों के साथ ही उत्तर प्रदेश और तटीय कर्नाटक पर मानसून सक्रिय रहेगा। आईएमडी के अनुसार कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश भी भारी बारिश की चपेट में


वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम भी भारी बारिश की चपेट में रहेंगे। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और केरल और माहे में भारी बारिश की आशंका है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ तेज हवाएं व बिजली चमकने के आसार हैं। हवाओं की गति 45 से 55 किमी प्रति घंटे तक हो सकती

दक्षिण पश्चिम और आस-पास पश्चिम मध्य अरब सागर के साथ-साथ महाराष्ट्र तट पर हवाएं काफी तेज चलेंगी। यहां हवाओं की गति 45 से 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। केरल-कर्नाटक तटों और लक्षद्वीप-मालदीव क्षेत्रों के साथ-साथ दक्षिण पूर्व अरब सागर में भी हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। ऐसे में माैसम वैज्ञानिकों ने मछुआरों को इन क्षेत्रों में प्रवेश न करने की सलाह दी है।

Posted By: Shweta Mishra