आज देश में राजस्थान जैसे राज्य बारिश की चपेट में रहेंगे। इसके अलावा यूपी बिहार में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। जानें देश के अन्य राज्यों का हाल...


कानपुर। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से अगले कुछ घंटों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 6 जनवरी से7 जनवरी के दौरान हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं आज के माैसम की बात करें तो पश्चिम राजस्थान में बारिश व गरज के साथ बिजली चमकने की आशंका है। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में और उत्तर मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह और दोनों ही समय घना कोहरा रहेगा। बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा
वेदर एजेंसी स्काईमेट के वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। सिक्किम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान के उत्तरी भागों और दक्षिण-पश्चिम पंजाब से सटे उत्तरपूर्व राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं कोहरे की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इन राज्यों दिन में भी कुछ इलाकों में धुंध सी छाई रहेगी।

Posted By: Shweta Mishra