Weather Today: देश में दिनों वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर है। इसकी वजह से आज भी उत्तर भारत के कई इलाके बारिश बर्फबारी की चपेट में हैं। कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं। जानें आज कहां कैसा रहेगा माैसम का मिजाज...


कानपुर। Weather Today: देश में इन दिनों माैसम का मिजाज मिलाजुला है। एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अफगानिस्तान में स्थित है। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज इसके पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास बने रहने की संभावना है। इसके प्रभाव की वजह से अगले 48 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना बनी है। इन जगहों पर ओले गिर सकते आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश, बर्फबारी के अलावा ओले गिरने की भी आशंका है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं। बिहार, पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर भारत में सुबह व रात में घना कोहरा रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस आगे बढ़ रहा


जम्मू कश्मीर और इससे सटे भागों पर बना वेस्टर्न डिस्टरबेंस तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। वहीं एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर भारत की तरफ आ रहा है जो इस समय उत्तरी अफगानिस्तान पर है। एक वेदर एजेंसी स्काईमेट के वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश में एक विपरीत चक्रवात बना हुआ है। वहीं दक्षिणी तमिलनाडु पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है।

भारी बारिश बर्फबारी की आशंकाआज पश्चिमी हिमालयी भागों में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। इसी समय पंजाब और हरियाणा में भी गरज के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में छिटपुट जगहों पर बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में और उत्तर पूर्वी भारत व तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।

Posted By: Shweta Mishra