देश में अगले तीन दिन में दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होने वाली है। आइए जानें आज कैसा रहेगा नार्थ ईस्ट और नार्थ वेस्ट समेत देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा माैसम का हाल...


कानपुर। देश में माैसम तेजी से बदल रहा है। ऐेसे में कई राज्यों के दिन के तापमान में भी तेजी से बदलाव होगा। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञािनकों की मानें तो आने वाले तीन दिनों में इंडिया के ईस्ट और नार्थ वेस्ट में दिन का तापामान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। इससे आज बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में दिन का तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ेगी। वहीं वेस्ट में राजस्थान में भी दिन का तापमान बढ़ेगा। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो विदर्भ का अमरावती इलाका सबसे गर्म रहा। दो दिन पहले ही यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य भारत में भी माैसम बदला-बदला रहेगा
वहीं मध्य भारत में भी माैसम बदला-बदला रहेगा। वहीं महाराष्ट्र व प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में और अगले 3 दिनों के दौरान 38 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हालांकि अगले 3 दिनों के दौरान देश में हीट वेव नहीं चलेगी। अगले 24 घंटों में नार्थईस्ट इंडिया में एक बार फिर माैसम तेजी से बदलेगा। यहां 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच के असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर , मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और मिजोरम कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होगी। वहीं ईस्ट इंडिया में भी 31 मार्च और 1 अप्रैल को कुछ इलाके बारिश से सराबोर रह सकते हैं।

Posted By: Shweta Mishra