पूर्वी मध्य व उत्तर भारत में लू व गर्मी से लोग बेहाल रहेंगे। वहीं पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भी बारिश की वजह से हालात बिगड़े रहने के आसार हैं। आइए जानें आज कहां रहेगा कैसा माैसम...


कानपुर। आज देश में माैसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। पूर्वी,  मध्य व उत्तर भारत में कहीं लू तो कहीं बूदाबांदी की आशंका हैं। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आज लू चलेगी।  उत्तर भारत में  हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी लू की लपटें उठेंगी और लोग उससे लोग बेहाल रहेंगे।30-40 किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चलेंगीगुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुदुचेरी और रायलसीमा में भी लू चलेगी। छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी होने के आसार हैं। दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में आज माैसम काफी बिगड़ा-बिगड़ा रहेगा। सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुदुचेरी में गरज चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चलेंगी।आज कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका बनी
कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी होने के आसार हैं। वहीं असम और मेघालय और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका है। वहीं कर्नाटक में आज भी कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। कर्नाटक में बीते दो दिनों में जोरदार बारिश से तबाही मच गई। कहीं-कहीं पेड़ उखड़ गए। इसके अलावा कई इलाकों में बाढ़ जैसे हो गए हालात हैं।

Posted By: Shweta Mishra