उत्तर भारत के कई इलाकों में लू व गर्मी का असर काफी ज्यादा रहेगा। वहीं आने वाले कुछ घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान और बढ़ेगा। आइए यहां जानें आज कहां कैसा रहेगा माैसम का मिजाज...


कानपुर। उत्तर भारत, पूर्वी भारत व दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में लू व गर्मी से आम जीवन बेहाल है। आज लू से पूर्वी उत्तर प्रदेश का बुरा हाल रहेगा। पूर्वी राजस्थान, पश्चिम राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश भी लू की चपेट में रहेंगे। वहीं विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा,  बिहार, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना का भी गर्मी व लू के थपेड़ों से बुरा हाल होगा। वहीं भारतीय माैसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के प्रमुख हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इन राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं


आज दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी। इन राज्यों में कुछ जगहों पर आंधी चलने के साथ ही बिजली भी चमक सकती है। वहीं छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में भी हवाएं करीब 30 से 40 किलोमीटर की गति से चलेंगी। भारी बारिश से भीगेंगे ये राज्य

वहीं आज कई राज्य भारी बारिश से सराबोर रहेंगे। माैसम वैज्ञानिकों की माने तो पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार में झमाझम बारिश होने की आशंका है। इनमें से अधिकांश राज्य बीते दो दिन से बारिश से भीग रहे हैं।

Posted By: Shweta Mishra