बंगाल की खाड़ी से चलने वाली नमी रहित हवाआें की वजह से आज पूर्वोत्तर भारत में माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। जानें आज देश में कहां कैसा रहेगा माैसम का हाल...


कानपुर। देश में इन दिनों अलग-अलग राज्यों में माैसम अलग-अलग है। उत्तर भारत की बात करें तो भारतीय माैसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां आज पश्चिम हिमालय क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) फिर से एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। पूर्वोत्तर भारत और इससे सटे इलाकों में भारी बारिशवहीं इन दिनों बंगाल की खाड़ी से नमी रहित हवाएं चल रही हैं। माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो पूर्वोत्तर भारत और इससे सटे कुछ इलाकों में आज भारी बारिश होने की आशंका है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम और तटीय ओडिशा में हालात ज्यादा गंभीर होने की आशंका है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्रप्रदेश, ओडिशा व अरुणाचल प्रदेश में बारिश और आंधी से हालात बिगड़ सकते हैं।


कुछ राज्यों में मार्च की शुरुआत में ही पारा चढ़ने लगा

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी माैसम में काफी तेजी से बदलाव देखने को मिलेंगे। यहां तो कुछ राज्यों में मार्च की शुरुआत में ही पारा चढ़ने लगा है। भारतीय माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज दक्षिण भारत में अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के अधिकांश हिस्सें में आज हीट वेव चलेगी। इससे लोग गर्मी से बेहाल रहेंगे।

Posted By: Shweta Mishra